Delhi NCR News: डीयू पीजी दाखिले में एमटेक के लिए अलग होगी दाखिला प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तहत एमटेक (माइक्रोवेव्स एंड कम्युनिकेशन) की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इन कोर्स में अब दाखिला पीजी सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से नहीं होगा। डीयू के इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग के अंतर्गत संचालित एमटेक कोर्स को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मंजूरी मिल चुकी है। इस पाठ्यक्रम में कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कोर्स में बीटेक, बीई, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स या भौतिकी तथा चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश मुख्य रूप से गेट स्कोर के आधार पर होगा। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो सीयूईटी पीजी 2026 के पेपर कोड एमटीक्यूपी-05 के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 12 हजार रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए अलग पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 17:35 IST
Delhi NCR News: डीयू पीजी दाखिले में एमटेक के लिए अलग होगी दाखिला प्रक्रिया #DUPGAdmissionsToHaveSeparateAdmissionProcessForMTech #SubahSamachar
