Faridabad News: घुघेरा गांव में आयोजित विधिक जागरूकता कैंप
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में घुघेरा गांव में विधिक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। सीजेएम एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरीश गोयल के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिवक्ता कोनिका शर्मा ने ट्रांसजेंडर अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नालसा-डीएलएसए की निशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं पर जानकारी दी। पीएलवी वेदराम ने हेल्पलाइन और शिकायत प्रक्रिया समझाई। शक्ति वाहिनी एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 17:23 IST
Read More:
Sfgd
Faridabad News: घुघेरा गांव में आयोजित विधिक जागरूकता कैंप #Sfgd #SubahSamachar
