नशे में हुड़दंग: महिलाओं से अभद्रता के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

श्रीनगर। शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात को तीन युवक शराब पीकर हंगामा कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह निकवासी नौलापुर थलीसैंण जनपद पौड़ी, रोहित सिंह निवासी मचकंडी उखीमठ, रुद्रप्रयाग और रोहित कुमार पमसोला, कल्जीखाल, पौड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जारी--धनवीर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नशे में हुड़दंग: महिलाओं से अभद्रता के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार #DrunkenDisorder:ThreeYouthsArrestedOnChargesOfMisbehavingWithWomen #SubahSamachar