ग्रेटर नोएडा में हाई वोल्टेज ड्रामा: हाथ में सिगरेट और बगल में बोतल; नशे में सड़क पर लेटी युवती का वीडियो

बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित बीच सड़क पर शराब के नशे में एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना 1 जून 2026 की है। मामले में युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में एक 32 वर्षीय युवती रहती है। 1 जून को शराब पीने के बाद नशे में होकर महिला ने जमकर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि युवती बीच सड़क पर शराब के नशे में लेटी हुई है। साथ ही उसके हाथ में सिगरेट है। वहीं बगल में शराब की बोतल रखी है। वह लगातार हंगामा कर रही है। वहीं आसपास राहगीरों की भीड़ जमा है। वहां मौजूद लोग उसे लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं। युवती के बीच सड़क पर हंगामे के कारण ट्रैफिक रुकने से जाम भी लगता है। इस कारण सड़क पर आ-जा रहे लोगों को परेशान होती है। उसके व्यवहार से आसपास मौजूद लोगों को असुविधा हुई तो मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने महिला को उचित माध्यम से थाने लाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 08:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्रेटर नोएडा में हाई वोल्टेज ड्रामा: हाथ में सिगरेट और बगल में बोतल; नशे में सड़क पर लेटी युवती का वीडियो #CityStates #Noida #GreaterNoida #SubahSamachar