Kangra News: तीन आदतन नशा तस्करों को तीन माह के लिए भेजा जेल

इंदौरा/डमटाल/बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) में जेल भेज दिया है। तीनों अपराधी बार-बार जमानत पर छूटने के बाद नशा तस्करी के धंधे में सक्रिय थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई में पुलिस जिला नूरपुर ने दो आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रस्ताव भेजा था। इस पर हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मुहर लगा दी। इसमें विवेक चौधरी निवासी घार (तहसील जवाली) और जनक राज उर्फ काबुआ निवासी तमोटा (तहसील इंदौरा) शामिल हैं। विवेक चौधरी के खिलाफ जवाली, फतेहपुर और नूरपुर थानों में वर्ष 2019 से 2025 के बीच 6 मामले दर्ज हैं, जबकि जनक राज के खिलाफ थाना इंदौरा में वर्ष 2020 से 2025 के बीच 8 मुकदमे दर्ज पाए गए।वहीं, दूसरी ओर उपमंडल बैजनाथ के तहत 42 वर्षीय विक्की कुमार उर्फ टैंकू निवासी कोटली को भी तीन माह के लिए निवारक हिरासत में भेजा गया है। विक्की कुमार जमानत पर रिहा होने के बावजूद नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। पुलिस थाना बीड़ की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और बार-बार अपराध दोहराने की प्रवृत्ति को देखते हुए समाज हित में यह कड़ा कदम उठाया गया है। वहीं, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी विक्की कुमार को आगामी तीन माह तक जिला कारागार धर्मशाला में निरुद्ध रखा जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: तीन आदतन नशा तस्करों को तीन माह के लिए भेजा जेल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar