Meerut News: द्रोण पब्लिक स्कूल ने अंडर-17 में जीता खिताब

सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर नॉर्थ जोन-19 प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबलेअंडर-14 वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम बनी विजेतासंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर नॉर्थ जोन-19 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में द्रोण पब्लिक स्कूल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में विश्व भारती पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया।अंडर-14 वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम विजेता रही। द्रोण पब्लिक स्कूल को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। अंडर-19 वर्ग में एसएमटी ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ की टीम ने द्रोण पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ और ब्रह्म ज्योति स्कूल शामली के बीच मुकाबला होना था। तकनीकी समिति और सीबीएसई ऑब्जर्वर ने गलत खिलाड़ी पाए जाने पर ब्रह्म ज्योति स्कूल को अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद कृष्णा पब्लिक स्कूल को फाइनल में प्रवेश मिला। पुलिस मॉडर्न स्कूल मेरठ को तीसरा स्थान दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने राम महर स्कूल बागपत को 32-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 के सेमीफाइनल में विश्व भारती पब्लिक स्कूल अलीगढ़ ने एसकेएस नोएडा को 20-10 से हराया। दूसरे मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल ने एनडी पब्लिक स्कूल उत्तराखंड को 38-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में द्रोण ने विश्व भारती अलीगढ़ को 25-24 से हराकर एक अंक से खिताब जीता। अंडर-19 के सेमीफाइनल में एसएमटी ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने होली कृष्णा पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को 46-29 से हराया। कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ के खिलाड़ी के अयोग्य पाए जाने पर द्रोण पब्लिक स्कूल को फाइनल में प्रवेश मिला। फाइनल में ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने द्रोण पब्लिक स्कूल को 47-14 से हराकर 33 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल और उपप्रधानाचार्य मो. अरशद खान के साथ उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: द्रोण पब्लिक स्कूल ने अंडर-17 में जीता खिताब #DronPublicSchoolWinsUnder-17Title. #SubahSamachar