DRO-SDM नहीं संभाल पाए तहसीलों में काम: हड़ताल खत्म कराने के प्रयास शुरू, आज वित्तायुक्त के साथ होगी बैठक

हरियाणा में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल के चलते तहसीलों में रजिस्ट्री का काम सोमवार को डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) और एसडीएम को काम संभालना था लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई। कई जिलों में अधिकतर अधिकारी विभागीय बैठकों में चले गए तो कुछ अधिकारी अवकाश पर रहे। इससे कुछ ही तहसीलों में काम हुआ। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल खत्म कराने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। सोमवार को गुरुग्राम में भू अभिलेख निदेशालय के निदेशक के साथ हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। एसोसिएशन ने वजीराबाद के तहसीलदार के निलंबन को वापस करने समेत चार मांगें रखीं। निदेशक ने आश्वासन दिया है कि इन सभी मामलों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। अब मंगलवार को चंडीगढ़ में बैठक होगी। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर की 11 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी ने भू अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल के साथ गुरुग्राम में वार्ता की। एसोसिएशन ने संयुक्त बयान में कहा कि संबंधित प्रकरण में अब मंगलवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त की माैजूदगी में निदेशक ने वार्ता का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो आगामी समय में आंदोलन को निरंतर जारी रखने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 08:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




DRO-SDM नहीं संभाल पाए तहसीलों में काम: हड़ताल खत्म कराने के प्रयास शुरू, आज वित्तायुक्त के साथ होगी बैठक #CityStates #Haryana #Chandigarh #SubahSamachar