Panipat News: डीआरएम ने यान कोच से स्टेशन और लाइनों का किया निरीक्षण
पानीपत। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने वीरवार को यान कोच से स्टेशन और लाइनों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली से निरीक्षण को शुरू कर पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद आगे ब्रांच लाइन पर रोहतक, नरवाना होते हुए कुरुक्षेत्र तक स्टेशन और लाइनों का विस्तार से निरीक्षण किया। वाणिज्य निरीक्षक मुकेश बुरडे ने बताया कि डीआरएम ने रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग सिस्टम और रेलवे संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जांच की। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2026, 03:11 IST
Panipat News: डीआरएम ने यान कोच से स्टेशन और लाइनों का किया निरीक्षण #DRMInspectedTheStationAndLinesFromTheTrainCoach. #SubahSamachar
