Mandi News: नशेड़ी से न उलझें चालक, पुलिस को करें सूचित

नशेड़ी से न उलझें चालक, पुलिस को करें सूचितविश्व कर्मा मंदिर परिसर में साधारण अधिवेशन संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। शहर में नशे के बढ़ते धंधे पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों से सहयोग का आग्रह किया है। शहरी पुलिस चौकी प्रभारी मदन कुमार ने कहा कि अगर शहर में कोई व्यक्ति चिट्टे का सेवन करता दिखे या इसकी कोई जानकारी मिले तो चालक खुद नशेड़ियों से न उलझें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ने में मदद मिलेगी।विश्वकर्मा मंदिर परिसर में ऑटो रिक्शा यूनियन के साधारण अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मदन कुमार ने कहा कि ऑटो चालक पूरे शहर में सक्रिय रहते हैं और नशे के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने चालकों से यात्रियों से निर्धारित किराया लेने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि चार वर्षों से ऑटो रिक्शा किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इस दौरान पेट्रोल के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। यूनियन ने 370 ऑटो रिक्शा पर पीले रंग के नंबर आवंटित किए गए हैं। जिस ऑटो पर यह निशान नहीं होगा, वह यूनियन का सदस्य नहीं माना जाएगा। अधिवेशन में यूनियन की अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने जल्द मांगों के समाधान के लिए उपायुक्त से मिलने का फैसला लिया है। इस दौरान कार्यकारिणी के महासचिव होशियार सिंह, उप प्रधान जोगेंद्र कुमार, वाइस चेयरमैन देवेंद्र कुमार, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, प्रेस सचिव शुभम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: नशेड़ी से न उलझें चालक, पुलिस को करें सूचित #DriversShouldNotConfrontIntoxicatedIndividuals;TheyShouldInformThePolice. #SubahSamachar