Gorakhpur News: हिंदी बाजार की सराफा मंडी में डीआरआई का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक की जांच
गोरखपुर। सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त और तस्करी को लेकर चर्चा में रहने वाली हिंदी बाजार की सराफा मंडी में बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा। टीम देर शाम तक प्रतिष्ठान में सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करती रही। लखनऊ से आई टीम ने गोपी गली स्थित बुद्ध गलाई (एसकेआर) फर्म पर शाम करीब पांच बजे कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक संबंधित फर्म में लंबे समय से सोना-चांदी गलाने का काम होता है। पिछले कुछ समय से इसकी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी की नजर होने की चर्चा थी। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम के पहुंचने से सराफा मंडी में हलचल मच गई। शुरुआत में कारोबारी छापे को लेकर आयकर, जीएसटी या कस्टम विभाग की कार्रवाई होने का अनुमान लगाते रहे। बाद में कार्रवाई डीआरआई की होने की जानकारी सामने आई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 03:15 IST
Gorakhpur News: हिंदी बाजार की सराफा मंडी में डीआरआई का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक की जांच #DRIRaidsHindiBazaar'sBullionMarket;GoldAndSilverStocksInspected. #SubahSamachar
