UP News: गाजीपुर से वाराणसी के बीच गंगा में 45 से 60 मीटर होगी ड्रेजिंग, घटेगी गंगा की चौड़ाई; जानें अपडेट
Ganga in Varanasi: भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से राष्ट्रीय जलमार्ग-1, वाराणसी से हल्दिया तक जल परिवहन विकसित किया जा रहा है। गंगा में बड़े जहाजों के संचालन के लिए पर्याप्त पानी न होने के कारण गाजीपुर से वाराणसी के बीच ड्रेजिंग कराई जाएगी। गंगा में जहाजों के सुगम आवागमन के लिए 45 से 60 मीटर तक ड्रेजिंग की जाएगी। गंगा पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे नदी की चौड़ाई घट सकती है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि ड्रेजिंग से चौड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर गाजीपुर से वाराणसी के बीच गंगा में पानी की कमी है। गाजीपुर से बनारस के बीच 19 किलोमीटर तक हार्ड स्ट्रेटा है, जो बड़े जहाजों के आवागमन में बाधा बन रहा है। इसी वजह से पिछले 6 वर्षों में केवल 10 मालवाहक जहाज ही वाराणसी पहुंच सके हैं। विभाग की ओर से सभी कार्य संभावनाओं के आकलन के बाद ही किए जा रहे हैं। सभी कार्यों की निगरानी दिल्ली मुख्यालय से की जाती है। जिले में इस विषय पर अधिकृत रूप से कुछ भी कहने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। - संजीव शर्मा, निदेशक, आईडब्ल्यूएआई
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 22:30 IST
UP News: गाजीपुर से वाराणसी के बीच गंगा में 45 से 60 मीटर होगी ड्रेजिंग, घटेगी गंगा की चौड़ाई; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #IndianWaterwaysAuthorityOfIndia #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
