DRDO Internship: डीआरडीओ में 355 इंटर्न्स की भर्तियां, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए मौका, 30000 स्टाइपेंड भी मिलेगा

DRDO Paid Internship 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपनी 'पेड इंटर्नशिप स्कीम 2026' के तहत देश की प्रमुख लैब्स में भर्तियां निकाली हैं। अगर आप इंजीनियरिंग या साइंस के फाइनल ईयर के छात्र हैं और देश के शीर्ष वैज्ञानिकों की देखरेख में अपना करियर संवारना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। वर्तमान में इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में स्थित 11 लैब्स में 355 पदों पर आवेदन का मौका है। ये भर्तियां दिल्ली, देहरादून, हैदराबाद, जोधपुर, कानपुर, नासिक समेत कई शहरों में स्थित डीआरडीओ लैब्स के लिए हैं। यदि आप इंजीनियरिंग या साइंस बैकग्राउंड के फाइनल ईयर के छात्र हैं, तो देश की सुरक्षा और आधुनिक सैन्य तकनीकों पर काम करने वाली इन लैब्स में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




DRDO Internship: डीआरडीओ में 355 इंटर्न्स की भर्तियां, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए मौका, 30000 स्टाइपेंड भी मिलेगा #Jobs #National #DrdoPaidInternship2026 #Drdo #Internship #SubahSamachar