ICC: पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस क्या हैं? मां बनने के बाद भी खेल सकेंगी महिला खिलाड़ी; खास फ्रेमवर्क तैयार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला क्रिकेटरों के हक में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार 'पोस्ट-प्रेग्नेंसी रिटर्न टू प्ले' (गर्भावस्था के बाद खेल में वापसी) गाइडलाइंस जारी की हैं। हालांकि यह दिशानिर्देश आईओसी और फीफा के मौजूदा परामर्शों से प्रेरित हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक (लॉजिस्टिक) चुनौतियों से निपटने के मामले में यह पूरी तरह से क्रिकेट की जरूरतों के अनुकूल हैं। यह बात इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को तैयार करने वाली आईसीसी की चिकित्सा सलाहकार समिति की सदस्य डॉ. फिलिपा इंगे ने कही है। डॉ. इंगे मेलबर्न की एक जानी-मानी स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन फिजिशियन हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की डॉक्टर के रूप में इंग्लैंड में टी20 विश्व कप के दौरान टीम के साथ मौजूद हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:44 IST
ICC: पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस क्या हैं? मां बनने के बाद भी खेल सकेंगी महिला खिलाड़ी; खास फ्रेमवर्क तैयार #CricketNews #Cricket #National #IccPregnancyGuidelines #SubahSamachar
