Una News: नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सीटों का ड्रा ऑफ लॉट्स 30 को

ऊना। ऊना जिले के नगर निकायों में आगामी चुनावों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उम्मीदवारों के लिए सीटों के आरक्षण एवं रोटेशन का निर्धारण 30 मार्च को ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से किया जाएगा।उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 10(8) के तहत यह प्रक्रिया 30 मार्च को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके तहत नगर पंचायत अंब, गगरेट, दौलतपुर चौक तथा टाहलीवाल और नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों के तीन प्रमुख व्यक्तियों तथा राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगी। उपमंडलीय अधिकारी (सिविल) अंब, गगरेट, हरोली तथा ऊना अपने-अपने कार्यालयों में ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करेंगे।उपायुक्त ने इच्छुक उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।लगातार दो बार आरक्षित पंचायतों में होंगे ओपन चुनाव जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार का कहना है कि लगातार दो बार आरक्षित पंचायतों में इस बार ओपन प्रक्रिया के तहत चुनाव होगा। 30 मार्च को आरक्षण रोस्टर को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में सुनवाई और प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद ही 31 मार्च को आरक्षण रोस्टर तय होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 23:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सीटों का ड्रा ऑफ लॉट्स 30 को #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar