Chamba News: डॉक्टर विशाल बने स्वास्थ्य उपनिदेशक

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल महाजन को सरकार ने पदोन्नत करके स्वास्थ्य उपनिदेशक बनाया है। अब वह शिमला में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक के पदों पर भी रह चुके हैं। उनकी सेवाओं और वरिष्ठता को देखते हुए सरकार ने उन्हें उपनिदेशक बनाया है। हालांकि, पिछले साल उन्हें सरकार ने पदोन्नत करके कमला नेहरू अस्पताल शिमला का चिकित्सा अधीक्षक बनाया था लेकिन किन्ही कारणों से उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया था। अब सरकार ने उन्हें उच्च पद पर पदोन्नत किया है। डॉक्टर विशाल महाजन चंबा में पहले बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वह तबसे यहां सेवाएं दे रहे हैं, जब यहां मेडिकल कॉलेज नहीं बल्कि नागरिक अस्पताल हुआ करता था। ड्यूटी के बाद जब वह घर चले जाते तो लोग वहां पर अपने बीमार बच्चों को लेकर पहुंच जाते लेकिन कभी भी उन्होंने इलाज करने से इन्कार नहीं किया। डॉक्टर विशाल ने बताया कि बतौर स्वास्थ्य उपनिदेशक जब भी उन्हें चंबा की सेवा करने का मौका मिलेगा तो वह पीछे नहीं रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 11, 2026, 15:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: डॉक्टर विशाल बने स्वास्थ्य उपनिदेशक #Dr.VishalAppointedDeputyDirectorOfHealth. #SubahSamachar