Dehradun News: डॉ. रमेश कुंवर को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की कमान

- निर्विरोध चुनीं गई प्रदेश कार्यकारिणी अमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी निर्विरोध चुनीं गई। डॉ. रमेश कुंवर को अध्यक्ष व डॉ. यशपाल तोमर को महासचिव चुना गया। संघ की ओर से नामित मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल व चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद पर डॉ. रमेश कुंवर व डॉ. आनंद शुक्ला ने नामांकन किया था। लेकिन वापसी के अंतिम दिन डॉ. शुक्ला ने नाम वापस लेने से डॉ. रमेश कुंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. लोकेश सालूजा, डॉ. गरिमा भट्ट, डॉ. उपेंद्र सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, अतिरिक्त महासचिव कुमाऊं डॉ. दीपक शर्मा, अतिरिक्त महासचिव गढ़वाल डॉ. मनीष कुमार, संपादक डॉ. राशि रंजन कुकरेती, मीडिया प्रभारी डॉ. रचित गर्ग, तकनीकी प्रभारी डॉ. सुरभि नारायण अवस्थी को चुना गया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक शिखा जंगपांगी, आरसी पंत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. अजीत मोहन जोहरी, डॉ. जेएस चुफाल, डॉ. शैलेंद्र कंडारी, डॉ. बीएस नेगी, डॉ. तुहिन कुमार मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: डॉ. रमेश कुंवर को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की कमान #Dr.RameshKunwarTakesChargeOfTheProvincialMedicalServicesAssociation #SubahSamachar