Hamirpur (Himachal) News: डॉ. नीरू एससीआई ग्लोबल रैंकिंग में पांच फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के ढो गांव की बहू डॉ. नीरू कौशल ने एससीआई ग्लोबल रैंकिंग में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्च स्तरीय शोध कार्यों का परिणाम है। पिछले 11 वर्षों से सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ. नीरू कौशल को हाल ही में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बेस्ट वूमेन साइंटिस्ट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. नीरू कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु एवं मार्गदर्शक प्रो. हर्ष नैयर, पिता सतीश कुमार, पति संदीप कतना, ससुर देश राज कतना, सास मीना देवी और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: डॉ. नीरू एससीआई ग्लोबल रैंकिंग में पांच फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल #Dr.NeeruIsAmongTheTopFiveScientistsInTheSCIGlobalRankings. #SubahSamachar