UP: 99 साल की उपलब्धियों का होगा सम्मान, आगरा विश्वविद्यालय में भव्य समारोह; यहां हो रहा आयोजन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 100वें स्थापना दिवस पर बुधवार को स्वामी विवेकानंद परिसर खंदारी के जय प्रकाश नारायण सभागार में विशिष्ट सम्मान समारोह का आयोजन होगा। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विवि के गौरवशाली 99 वर्षों की यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विशिष्ट सम्मान समारोह और विवि की उपलब्धियों को मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों का मंगलवार को कुलपति ने निरीक्षण किया। साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं देखते हुए तैयारियाें के बारे में जानकारी ली और जरूर निर्देश दिए। कार्यक्रम में विवि की एक शताब्दी की ज्ञान यात्रा में शिक्षा, अनुसंधान, संस्कृति, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में स्थापित कीर्तिमान से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। वो 15 कॉलेज, जिनसे शुरू हुआ विश्वविद्यालय - आगरा कॉलेज, आगरा - सेंट जॉस कॉलेज, आगरा - महाराजा कॉलेज, जयपुर - मेरठ कॉलेज, मेरठ - इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज - होल्कर कॉलेज, इंदौर - सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर - बरेली कॉलेज, बरेली - गवर्नमेंट कॉलेज, अजमेर - डीएवी कॉलेज, कानपुर - विक्टोरिया कॉलेज, ग्वालियर - सेंट एंड्रूज कॉलेज, गोरखपुर - जसवंत कॉलेज, जोधपुर - एग्रीकल्चर कॉलेज, कानपुर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 04:56 IST
UP: 99 साल की उपलब्धियों का होगा सम्मान, आगरा विश्वविद्यालय में भव्य समारोह; यहां हो रहा आयोजन #CityStates #Agra #UttarPradesh #Dr.BhimraoAmbedkarUniversity #100thFoundationDay #CentenaryCelebration #SwamiVivekanandaCampus #Khandari #FelicitationCeremony #MeritoriousStudents #ViceChancellor #आगरा #SubahSamachar
