Pauri News: डॉ. अनुज तीसरी बार आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने

पौड़ी। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की द्विवार्षिक अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. अनुज कुमार लोहान को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया जबकि डॉ. राकेश सेमवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला मुख्यालय के कंडोलिया थीम पार्क में आयोजित अधिवेशन में चिकित्सकों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। डॉ. विवेक सतलेवाल और डॉ. त्रिभुवन बैंजवाल की निगरानी में चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता टांक को उपाध्यक्ष, डॉ. ऋतु सिंह को उपसचिव और डॉ. अवधेश डंगवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. हेमराज को आय-व्यय निरीक्षक और डॉ. तनुश्री को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय और डॉ. जितेंद्र भाटिया को संघ का संरक्षक बनाया गया। वहीं, डॉ. कविता रावत, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. रितु जुनेजा, डॉ. रचना पोखरियाल, डॉ. विवेक वर्मा और डॉ. नवीन कंडवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार लोहान ने कहा कि डीएसीपी और विभागीय ढांचे का पुनर्गठन संघ की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगें हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: डॉ. अनुज तीसरी बार आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने #Dr.AnujHasBecomeThePresidentOfTheAyurvedicMedicalServicesAssociationForTheThirdTime. #SubahSamachar