Kurukshetra News: प्रेरणा शोध संस्थान में डाॅ. अंजना गर्ग की पुस्तक का किया विमोचन

कुरुक्षेत्र, प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शोध संस्थान की साहित्यिक गतिविधियों के तहत डॉ अंजना गर्ग की पुस्तक का विमोचन किया गया। कई विद्वान एवं साहित्यकार उनके इस कार्यक्रम में पहुंचे। वृद्धाश्रम में निरंतर चलती साहित्यिक गतिविधियों के बारे में बताया गया। अध्यक्ष डाॅ. जयभगवान सिंगला ने बताया कि रोहतक, पंचकूला सहित विभिन्न शहरों से आए साहित्यकारों ने पुस्तक का विमोचन किया। लेखिका डॉ. गर्ग ने कहा कि डाॅ. मधुकांत का व्यक्तित्व केवल एक साहित्यकार तक सीमित नहीं। वह साहित्य, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के अद्भुत संगम हैं। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बाबूराम ने कहा कि डाॅ. अंजना गर्ग द्वारा लिखित डाॅ. मधुकांत : एक अनथक यात्री अत्यंत महत्त्वपूर्ण और संदर्भ-समृद्ध कृति है। इस मौके पर महासचिव हरकेश पपोसा, उपाध्यक्ष किरण गर्ग, नरेश गर्ग, आशा सिंगला, सुमन सांगवान, सुरेखा, राधा अग्रवाल, डाॅ. सीडीएस कौशल, अरुण पराशर, शिल्पा शिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: प्रेरणा शोध संस्थान में डाॅ. अंजना गर्ग की पुस्तक का किया विमोचन #Dr.AnjanaGarg'sBookLaunchedAtPrernaShodhSansthan. #SubahSamachar