Agra News: जमीन से जुड़े आर्यमन बिरला में क्रिकेट के लिए जुनून

आगरा। आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) टीम के नए मालिक आर्यमन बिरला का आगरा से खास कनेक्शन रहा है। विजय नगर निवासी हरविंदर सिंह सोढ़ी उस समय मध्य प्रदेश रणजी टीम के कोच थे, जब आर्यमन बिरला ने मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। सोढ़ी वर्तमान में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सेलेक्टर हैं।हरविंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि आर्यमन बिरला ने मध्य प्रदेश की रणजी टीम से करीब दो साल तक क्रिकेट खेला और टीम के साथ रहे। बड़े औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद उनका व्यवहार बिल्कुल सामान्य खिलाड़ी जैसा था। टीम में वह पूरी तरह घुल-मिलकर रहते थे। उनके अंदर क्रिकेट के लिए जुनून साफ दिखता था। अब टीम मैनेजमेंट में उनकी भूमिका आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 03:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: जमीन से जुड़े आर्यमन बिरला में क्रिकेट के लिए जुनून #Down-to-earthAryamanBirlaHasAPassionForCricket #SubahSamachar