Bihar News: पोते की मौत का सदमा नहीं झेल सका दादा, कुछ घंटों में ही तोड़ा दम, गांव में छाया मातम
बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बलवाहाट थाना क्षेत्र के चपराव गांव (वार्ड संख्या 14) में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव उसके घर के सामने स्थित पोखर में तैरता हुआ मिला। इस घटना ने परिवार को तो जीवन भर का दर्द दिया ही, लेकिन सबसे बड़ा हादसा तब हुआ जब पोते की मौत की खबर सुनकर बुजुर्ग दादा ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। एक ही घर में चंद घंटों के भीतर दो मौतों से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। रविवार से लापता था शिवधन मिली जानकारी के मुताबिक, चपराव गांव के रहने वाले भूपेंद्र सादा का 16 वर्षीय बेटा शिवधन कुमार रविवार की दोपहर घर से खेलने के लिए निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर स्वजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बलवाहाट थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह पोखर में दिखा शव मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने भूपेंद्र सादा के घर के समीप स्थित पोखर में एक शव को तैरता हुआ देखा। जब ग्रामीण करीब गए, तो उसकी पहचान लापता किशोर शिवधन कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैली और परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोते का शव मिलने की खबर सुन दादा ने भी तोड़ा दम लापता पोते की तलाश के बीच उसके 65 वर्षीय दादा बंगाली सादा की तबीयत पहले से ही बिगड़ने लगी थी। मंगलवार को जैसे ही उन्हें भनक लगी कि उनके लाडले पोते का शव पोखर में मिला है, वे इस गहरे सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके। खबर सुनते ही कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दादा और पोते की मौत से पूरे गांव की आंखें नम हैं। ये भी पढ़ें:नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या पुलिस जांच में जुटी, मुआवजे की उठी मांग घटना की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है कि किशोर की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:21 IST
Bihar News: पोते की मौत का सदमा नहीं झेल सका दादा, कुछ घंटों में ही तोड़ा दम, गांव में छाया मातम #CityStates #Bihar #Kosi #BiharNews #SaharsaNews #KosiNews #Saharsa #GrandsonDeath #GrandfatherDeath #Pond #BalwahatPoliceStation #DeepShock #Postmortem #SubahSamachar
