आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत 13 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के सवारियों से भरी डबल डेकर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्रारंभिक तौर पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 03, 2026, 05:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत 13 घायल #CityStates #Agra #Firozabad #Etah #Mainpuri #Kasganj #Mathura #UttarPradesh #Agra-lucknowExpressway #DoubleDeckerBusAccident #BusAccident #13Injured #Fatehabad #ShivGangaTravels #RoadAccident #SleepyDriver #आगरा-लखनऊएक्सप्रेसवे #डबलडेकरबसहादसा #SubahSamachar