Sonipat News: घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 15 से शुरू, प्रशिक्षण शिविर कल से

सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने व मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सिमरन ने दी। वह एसडीएम सुभाष चंद्र के साथ बुधवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि 5 से 14 जून तक बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और मतदाता सूची से संबंधित मुद्रण कार्य किए जाएंगे। बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित है। 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सूचना चरण, इसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है ये 21 जुलाई से 18 सितंबर तक संचालित होगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिलावासी टोल फ्री नंबर 1950 पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो वे पूर्ण सहयोग करें। एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2002 की निर्वाचक नामावली के आधार पर वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा पात्रों को सूची में शामिल करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 15 से शुरू, प्रशिक्षण शिविर कल से #Door-to-doorVoterListRevisionWorkBeginsOnThe15th;TrainingCampsStartTomorrow. #SubahSamachar