Rishikesh News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दून भवानी स्कूल विजयी
जौलीग्रांट। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल रानीपोखरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम को द्वितीय स्थान मिला है।निदेशक बीपी उनियाल और प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने कहा कि प्रतियोगिता में अंडर 19 में चार टीमों और अंडर 17 में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें अंडर 19 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए दून भवानी स्कूल ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया है। काऑडिनेटर अजय गुप्ता, सारिता डोग्रा, मोहन पिमोली आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:05 IST
Rishikesh News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दून भवानी स्कूल विजयी #DoonBhawaniSchoolWinsVolleyballCompetition #SubahSamachar
