'अब लोग मुझे राजा कहते हैं': ट्रंप ने किस पर कसा तंज? अपने कार्यकाल को बताया शानदार, मैक्रों का उड़ाया मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। उन्होंने देश के नाम एक संबोधन दिया है। इसमें वह अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। ट्रंप ने अपने इस कार्यक्रम को लेकर काफी आत्मविश्वास दिखाया है। ट्रंप ने रात नौ बजे होने वाले अपने भाषण के बारे में बात करते हुए कहा, आज रात मैं एक छोटा भाषण देने जा रहा हूं। इसमें मैं सबको यह बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बहुत शानदार काम किया है। अपने विरोधियों और समर्थकों के बीच खुद को 'किंग' (राजा) वाली उपाधि पर बात की, और प्रशासनिक रुकावटों को लेकर हल्के-फुल्के व्यंग्य भरे अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने प्रशासनिक अड़चनों की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा, 'अब वे मुझे किंग बुलाते हैं, क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं मैं ऐसा राजा हूं जो एक बैंक्वेट हॉल तक मंजूर नहीं करवा पा रहा।' उन्होंने आगे कहा कि अगर वह सच में राजा होते, तो और भी बहुत कुछ कर सकते थे। (खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 05:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'अब लोग मुझे राजा कहते हैं': ट्रंप ने किस पर कसा तंज? अपने कार्यकाल को बताया शानदार, मैक्रों का उड़ाया मजाक #World #International #DonaldTrumpSpeech #TrumpKingRemark #MacronMockedByTrump #OperationEpicFuryUpdate #UsPresidentNews #UsIranMilitaryOperation #TrumpMacronComments #WhiteHouseBriefing #SubahSamachar