Noida News: सात विकेट से जीती डॉमिनेटर्स-11
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में डॉमिनेटर्स -11 ने भारत ब्लास्टर्स को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ब्लास्टर्स ने टी-20 मुकाबले दस विकेट पर 152 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से जय सिसोदिया ने पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉमिनेटर्स-11 की टीम ने तीन विकेट खोकर 153 रन बना लिए। अनुज शर्मा ने 53 रन और गौरव ने 50 रन की पारी खेली। जय सिसोदिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 16:58 IST
Noida News: सात विकेट से जीती डॉमिनेटर्स-11 #Dominators-11WonBySevenWickets. #SubahSamachar
