Una News: ऊना शहर में लावारिस कुत्तों के लिए बनेगा डॉग शेल्टर होम

ऊना। शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। नगर निगम ऊना की ओर से शहर में डॉग शेल्टर होम बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए निगम प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद शहर में लावारिस कुत्तों को रखने के लिए विशेष शेल्टर होम बनाया जाएगा।शहर में पिछले कुछ समय से लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजारों, रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में कुत्तों के हमले का डर बना रहता है। ऐसे में नगर निगम पर लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठ रही थी। डॉग शेल्टर होम बनने से शहर में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकेगा। वहां उनके खाने-पीने, उपचार और देखरेख की व्यवस्था भी की जाएगी। निगम की ओर से ऐसे स्थान की तलाश भी की जा रही है, जहां शेल्टर होम स्थापित किया जा सके और आसपास के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉग शेल्टर होम में कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। बीते दिनों शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए हैं। नगर निगम प्रबंधन के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया तेज की जाएगी। ऊना शहर में डॉग शेल्टर होम स्थापित करने की योजना है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भी भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ऊना शहर में लावारिस कुत्तों के लिए बनेगा डॉग शेल्टर होम #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar