कुत्तों की लड़ाई में मालिकों में सिर फुटव्वल: घर पहुंची निगम की टीम; जवाब मिला, पलटन बाजार गया है कुत्ता
कुत्तों की लड़ाई में सिर फुटव्वल की घटना के बाद नगर निगम की टीम बुधवार को दूसरे पक्ष के घर पर पहुंची। टीम को वहां एक अपंजीकृत कुत्ता मिला लेकिन घटना के वक्त मौजूद लैब्राडोर कुत्ता नहीं मिला। पता चला कि कुत्ता घर के मालिक के साथ पलटन बाजार है। दस्तावेज मांगे गए लेकिन महिला कुत्तों के पंजीकरण के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद टीम ने मकान मालिक ऋषिपाल सिंह के नाम नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर कुत्तों के पंजीकरण संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। गत दिनों दो लोगों के कुत्ते आपस में भिड़ गए थे और इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। कुत्तों की लड़ाई में मालिकों की हाथापाई:पिटबुल ने किया हमला, लाठियों से किया वार, दरोगा और बेटे का सिर फूटा मामले में क्रास प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चूंकि कुत्तों के पालने संबंधित नीति नगर निगम से संबंधित है और राजधानी में कुत्तों को पालने के लिए नियम-कायदे बनाए गए हैं। ऐसे में नगर निगम की टीम मंगलवार को एक मालिक का कुत्ता पालन नीति की उप धाराओं का उल्लंघन पाए जाने पर 28 हजार रुपये का चालान कर चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम दूसरे पक्ष ऋषिपाल के घर पर पहुंची लेकिन ऋषिपाल वहां पर नहीं मिले। इसके लिए नोटिस जारी कर नगर निगम की टीम ने दस्तावेज कार्यालय में तलब किए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:00 IST
कुत्तों की लड़ाई में मालिकों में सिर फुटव्वल: घर पहुंची निगम की टीम; जवाब मिला, पलटन बाजार गया है कुत्ता #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DogFight #DogOwners #NagarNigamDehradun #PaltanBazar #SubahSamachar
