Kangra News: टांडा में डॉक्टरों ने नवजात शिशुओं की जान बचाने का लिया प्रशिक्षण

धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के बाल रोग विभाग द्वारा नवजात पुनर्जीवन प्रोग्राम (एनआरपी) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बाल रोग और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के 50 से अधिक स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की आपात स्थिति में प्रभावी उपचार और उनके जीवन को बचाने के कौशल को निखारना था।प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रदीप अत्री, डॉ. शिखा और डॉ. नवेंदु चौधरी ने रेजिडेंट डॉक्टरों को नवजात शिशुओं की जान बचाने से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने नवीनतम एनआरपी प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आपातकालीन स्थितियों में साक्ष्य-आधारित (एविडेंस-बेस्ड) प्रबंधन कैसे किया जाए।टांडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी से बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी और अन्य न्यूरोलॉजिकल विकार हो सकते हैं। समय पर और कुशल उपचार (पुनर्जीवन) से इन विकारों को रोका जा सकता है और नवजात के जीवित रहने की संभावना बढ़ती है। प्रिंसिपल ने न केवल डॉक्टरों, बल्कि नवजात देखभाल से जुड़ी स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि हर नवजात को त्वरित और विशेषज्ञ उपचार मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: टांडा में डॉक्टरों ने नवजात शिशुओं की जान बचाने का लिया प्रशिक्षण #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar