Roorkee News: रुड़की में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित
रुड़की। भारत विकास परिषद् अविरल गंगा की ओर से चिकित्सक और चार्टर अकाउंटेंट दिवस पर शहर के चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया। शाखा पदाधिकारियों ने डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अंकुर सैनी, डॉ. यथार्थ गोयल, डॉ. व्रती गोयल, डॉ. आदित्य गुप्ता, सीए सतीश शर्मा, सीए निधि सैनी और सीए सारिका अग्रवाल के क्लीनिक और कार्यालय पहुंचकर अंगवस्त्र व पौधे भेंट किए व समाज और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की सराहना की। शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने-अपने क्षेत्र में समाज को स्वस्थ, सशक्त और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना परिषद् की ओर से समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल, नीरज मित्तल, पीयूष गर्ग, सुगंध जैन, नीता मित्तल, रमा गुप्ता, अंजलि गर्ग, सविता सिंह, राधेश्याम गुप्ता, नीलम मधोक, अरुणा मित्तल, नीलम शर्मा, ऋषिपाल सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:11 IST
Roorkee News: रुड़की में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित #DoctorsAndCharteredAccountantsHonoredInRoorkee #SubahSamachar
