जानलेवा चाइनीज मांझा: डॉक्टर के जान पर बन आई, गर्दन बचाने में कटी अंगुली, मेडिकल से दिल्ली रेफर

22 फरवरी सुबह-सुबह अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज इलाके में मलखान सिंह जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर फारुख अंसारी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो गए। उन्हें मांझा नजर आ गया था और गर्दन बचाने के लिए उन्होंने हाथ आगे किया तो अंगली कट गई। डॉक्टर फारुख अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद हाथ में सुन्नपन आने के कारण मेडिकल कॉलेज से अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली रेफर किया गया है। जमालपुर निवासी डॉक्टर फारुख अंसारी मलखान सिंह जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। चिकित्सक के अनुसार अग्रसैन चौक से यातायात अधिक होने पर वह कुछ देर रुकने पर वे जैसे ही रसलगंज में आगे बढ़े, तभी अचानक उन्हें चाइनीज मांझा अपनी गर्दन की ओर आता दिखा। उन्होंने अपना बायां हाथ आगे किया, मांझे ने उनके बाएं हाथ की छोटी अंगुली को काट दिया, जो लगभग कटकर लटक गई और खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में आनन फानन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज भेज दिया गया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी हालत कुछ देर बाद बिगड़ने लगी और हाथ सुन्न होने लगा। तत्काल चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। हमारे स्तर से समय समय पर चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए चेकिंग कराई जाती है। थाना में बीट स्तर पर भी निगरानी रखी जाती है। पिछले दिनों कार्रवाई भी की गई। लोगों से भी अपील है कि इसके विषय में तत्काल पुलिस को सूचना दें। सुबह चिकित्सक संग हुई घटना में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-ममता कुरील, एसपी अपराध, नोडल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जानलेवा चाइनीज मांझा: डॉक्टर के जान पर बन आई, गर्दन बचाने में कटी अंगुली, मेडिकल से दिल्ली रेफर #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #ChineseManjha #DoctorFingerCut #ChineseThread #AligarhNews #DrFarooqAnsariAligarh #MalkhanSinghHospitalAligarh #RasalganjAligarh #SubahSamachar