Meerut News: चिकित्सक पर अभद्रता और बिना अनुमति ऑपरेशन करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। कस्बे के मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी जहीर अहमद ने एक निजी चिकित्सक के खिलाफ थाना सरधना में शिकायत देकर अभद्र व्यवहार करने और क्लीनिक की जांच कराने की मांग की है।शिकायत में जहीर अहमद ने बताया कि उनका इलाज मोहल्ला तकियाकैत स्थित एक निजी क्लीनिक पर चल रहा है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा के 10 कैप्सूल में से उन्होंने पांच का सेवन किया, जबकि पांच कैप्सूल बच गए। उनका आरोप है कि 24 जून की रात करीब 10 बजे वह बचे हुए कैप्सूल वापस करने मेडिकल स्टोर पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लेने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर संचालक के साथ क्लीनिक पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित चिकित्सक बिना आवश्यक डिग्री और पर्याप्त उपकरणों के बवासीर के मरीजों का ऑपरेशन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से चिकित्सक की शैक्षणिक योग्यता, क्लीनिक और वहां किए जा रहे उपचार की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: चिकित्सक पर अभद्रता और बिना अनुमति ऑपरेशन करने का आरोप #DoctorAccusedOfMisconductAndPerformingSurgeryWithoutPermission. #SubahSamachar