Bareilly News: जिला अस्पताल से ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
बरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पत्नी को इलाज नहीं मिलने और व्यवस्था को कोसते हुए उसे ठेले पर लिटाकर घर ले जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। एडी एसआईसी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महानिदेशक स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर शनिवार शाम को ईएमओ से जानकारी ली थी। बुजुर्ग महिला को फर्स्ट फ्लोर पर फीमेल वार्ड में तीन दिन तक भर्ती रखा गया। हालत में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर कर नीचे के वार्ड में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर को सूचना दिए बिना ही बुजुर्ग अपनी पत्नी को लेकर चला गया। इलाज, मरीज की जांच रिपोर्ट और उस दौरान तैनात स्टाफ और ईएमओ से जांच टीम पूछताछ करेगी। इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी ताकि घटना का समय पता चल सके। किन परिस्थितियों में बुजुर्ग को यह निर्णय लेना पड़ा, इसकी भी जांच की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 06:53 IST
Bareilly News: जिला अस्पताल से ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #DmOrdersInquiry #Pushcart #Health #DeputyCmOfUp #SubahSamachar
