Meerut News: डीएम ने कांवड़ मार्ग पर परखी व्यवस्थाएं, शिवभक्तों को बांटा प्रसाद

सरधना। सावन कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह अधिकारियों के साथ रजबहा कांवड़ मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने सरधना से सरूरपुर तक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कांवड़ शिविरों में पहुंचकर संचालकों से बातचीत की और शिवभक्तों से सीधे सुविधाओं का फीडबैक लिया।जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों का स्टॉक देखा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने मार्ग में कांवड़ियों से बातचीत कर पेयजल, विश्राम, स्वास्थ्य सुविधाओं और मार्ग की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिवभक्तों से पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है और शिविरों में व्यवस्थाएं ठीक हैं या नहीं। शिवभक्तों ने भी उत्साह के साथ अपनी बात रखी। डीएम ने कांवड़ियों को फ्रूटी, पानी और प्रसाद वितरित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और कांवड़ शिविर संचालक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: डीएम ने कांवड़ मार्ग पर परखी व्यवस्थाएं, शिवभक्तों को बांटा प्रसाद #DMInspectedArrangementsOnTheKanwarRouteAndDistributed*prasad*ToShivaDevotees. #SubahSamachar