Shahjahanpur: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अफसरों को दिए निस्ताकरण कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में ईद के कारण शनिवार को छुट्टी होने पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने तिलहर में समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व से संबंधित अधिकतर विवाद अधिकारियों के सामने आए। डीएम ने समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों का हल राजस्व टीम मौके पर जाकर कराए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए। शिकायतकर्ता का फीडबैक लेना भी महत्वपूर्ण है। शिकायत का निस्तारण इस तरह से हो कि शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे। डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को अग्रसारित कर समाधान के लिए निर्देशित किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराया। इस दौरान सीओ ज्योति यादव समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 15:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अफसरों को दिए निस्ताकरण कराने के निर्देश #CityStates #Shahjahanpur #SamadhanDiwas #SubahSamachar