Una News: दियाड़ा पंचायत को बांटकर बनाई नई दिलवां पंचायत
अंब(ऊना)। दियाड़ा पंचायत को बांटकर नई दिलवां पंचायत बनाने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। सोमवार को दिलवां के लोग पंजोआ में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। लोगों का कहना था कि दियाड़ा पंचायत बहुत बड़ी थी जिससे दिलवां के विकास कार्यों में दिक्कत आती थी और लोगों को सरकारी कामों के लिए दूर जाना पड़ता था। अब अलग पंचायत बनने से गांव का विकास आसानी से हो सकेगा।विधायक ने इस मौके पर कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जनता की जायज मांगों को पूरा करना और सरकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अलग पंचायत बनने से अब गांव को सीधा बजट मिलेगा जिससे सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं में सुधार होगा। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि नई पंचायत के भवन और अन्य जरूरी कामों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।इस दौरान ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और विधायक के काम की तारीफ की। इस मौके पर वरयाम सिंह, संदीप, देवराज, मदन लाल, गुरदयाल सिंह, बलविंद्र सिंह, शिव कुमार, मलूक सिंह, सुभाष चंद, राजन, प्रेम दास, कुलदीप चंद, विजय कुमार, हरपाल सिंह और हरि सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 19:26 IST
Una News: दियाड़ा पंचायत को बांटकर बनाई नई दिलवां पंचायत #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
