DIY Tech Hacks: कबाड़ बन चुके पुराने हेडफोन को ऐसे बनाएं स्मार्ट गैजेट, जानें 5 जबरदस्त जुगाड़

ज्यादातर लोग हेडफोन के एक साइड की आवाज बंद होते ही उसे दराज में पटक देते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से, हेडफोन के भीतर के कंपोनेंट्स काफी लंबे समय तक चलते हैं। अगर आप थोड़े से क्रिएटिव हैं, तो ये ई-वेस्ट आपके पैसे बचा सकता है और आपके डेली लाइफ के कामों को आसान बना सकता है। 1. वर्कस्टेशन के लिए बनाएं मिनी डेस्क स्पीकर अगर आपके हेडफोन के स्पीकर्स अभी भी काम कर रहे हैं, तो आप उन्हें काटकर या स्टैंड पर फिक्स करके मिनी डेस्क स्पीकर बना सकते हैं। यह उन जगहों के लिए बेस्ट है जहां आपको बहुत तेज आवाज की जरूरत नहीं है, जैसे कि ऑफिस डेस्क या बेड के पास नाइटस्टैंड। ये भी पढ़े:Gmail Privacy Tips:कहीं कोई और तो नहीं देख रहा आपकी ईमेल, फोटो और चैट्स मिनटों में ऐसे करें चेक 2. कंटेंट क्रिएशन के लिए सीक्रेट माइक आजकल हर कोई रील या पॉडकास्ट बनाना चाहता है। इनमें से कुछ को लगता है कि कंटेंट क्रिएशन के लिए माइक बहुत अहम है, तो इसके लिए आपका खराब हेडफोन काफी कारगर साबित हो सकता है। अगर आपके हेडफोन के स्पीकर्स खराब हैं लेकिन माइक काम कर रहा है, तो उसे फेंकने की गलती न करें। हेडफोन का इन-बिल्ट माइक काफी सेंसिटिव होता है। आप इसे कॉलर माइक (Lavalier Mic) की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपकी रिकॉर्डिंग क्वालिटी बिना पैसे खर्च किए सुधर जाएगी। 3. हेलमेट में फिट करें अपना पर्सनल ऑडियो सिस्टम साइकिल चलाने वालों या बाइकर्स के लिए यह सबसे बेहतरीन टिप है। पुराने हेडफोन के स्पीकर्स को निकालकर अपने हेलमेट की पैडिंग के अंदर फिट करें। इससे आप ड्राइविंग के दौरान नेविगेशन निर्देश और हल्का म्यूजिक सुन पाएंगे। इसका फायदा यह है कि कान पूरी तरह कवर नहीं होते, जिससे सड़क का ट्रैफिक शोर भी सुनाई देता रहता है और सुरक्षा बनी रहती है। ये भी पढ़े:Charging Tips:स्मार्टफोन चार्जिंग का 80-20 नियम क्या है 100% चार्ज करना क्यों पड़ सकता है भारी 4. बच्चों के लिए प्रैक्टिस गियर अगर आपके घर में बच्चे हैं जो ऑनलाइन क्लासेस लेते हैं या गेम खेलते हैं, तो उन्हें महंगे हेडफोन देने के बजाय रिपेयर किए हुए पुराने हेडफोन देना एक समझदारी भरा फैसला है। इससे महंगे गैजेट्स के डैमेज होने का रिस्क कम हो जाता है। 5. मेडिटेशन के दौरान एकाग्रता अगर आप किसी की आवाज सुनकर ध्यान लगा रहे हैं, तो पुराने हेडफोन की हल्की और सॉफ्ट आवाज आपको एक सूथिंग (Soothing) अहसास देती है, जैसे कोई धीमी आवाज में आपके पास बात कर रहा हो। इसके अलावा हल्की आवाज पर बाइन्यूरल बीट्स (Binaural Beats) सुनने से दिमाग की नसों को आराम मिलता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 08:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




DIY Tech Hacks: कबाड़ बन चुके पुराने हेडफोन को ऐसे बनाएं स्मार्ट गैजेट, जानें 5 जबरदस्त जुगाड़ #TechTipsInHindi #National #Diy #ElectronicsRecycling #TechHacksHindi #SubahSamachar