दिवाली स्पेशल मिठाई: बाजार की मिलावटी मिठाइयों को कहें अलविदा, दिवाली पर घर में बनाएं ये टेस्टी मिठाइयां
Diwali Homemade Sweets:दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। इस खास मौके पर घर आने वाले मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए लोग बाजार से तरह-तरह की मिठाइयां खरीदते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की शुद्धता और मिलावट को लेकर अक्सर लोगों के मन में चिंता रहती है। ऐसे में आप इस दिवाली बाजार की मिठाइयों की जगह घर पर ही कुछ स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ मिठाइयों को त्योहार से कई दिन पहले बनाकर सही तरीके से स्टोर किया जा सकता है। इससे दिवाली के दिन रसोई में ज्यादा समय नहीं बिताना पड़ेगा और मेहमानों को घर की बनी मिठाइयां भी खिला सकेंगे। अगर आप भी दिवाली की तैयारियां पहले से करना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें ऐसी होममेड मिठाइयों के बारे में, जिन्हें पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 11:16 IST
दिवाली स्पेशल मिठाई: बाजार की मिलावटी मिठाइयों को कहें अलविदा, दिवाली पर घर में बनाएं ये टेस्टी मिठाइयां #Food #National #DiwaliHomemadeSweets #Diwali2026 #SubahSamachar
