Holi 2026: राजघाट से अस्सी जाते समय घाटों की तरफ चलेंगी नावें, होली से पहले गंगा में डायवर्जन लागू
होली और मसाने की होली से पहले गंगा में नावों के संचालन के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जल पुलिस के मुताबिक, राजघाट से अस्ती की तरफ जाते समय नावें घाटों की तरफ से चलेंगी। वापसी में गंगा उस पर रेती की तरफ से आएंगी। इससे हादसे नहीं होंगे। नावों के बीच जाम की स्थिति नहीं बनेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। गंगा में जाम और हादसों से बचने के लिए अप, डाउन नावों के रूट तय किए गए हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने एनडीआरएफ, जल पुलिस, नाव मालिक और नाव चालकों के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि नावें तय रूट से ही चलेंगी। अतिरिक्त रूट से संचालन नहीं होगा। इसे भी पढ़ें;Varanasi News: सीएचएस की नई प्रवेश बुलेटिन में 25% सीटें कम, 11वीं में 60 सीटें घटीं; नई छात्राओं की सीटें निल यह आदेश बजड़ा पर भी प्रभावी रहेगा। नाव पर क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाई जाएगी। नाव पर जीवन रक्षक उपकरण रखे जाएंगे। श्रद्धालु और पर्यटकों से निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। मनमानी किराया लेने पर विवाद होता है। ऐसी स्थिति में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:51 IST
Holi 2026: राजघाट से अस्सी जाते समय घाटों की तरफ चलेंगी नावें, होली से पहले गंगा में डायवर्जन लागू #CityStates #Varanasi #MasaneHoli #Holi2026 #VaranasiNews #GangaRiverVaranasi #SubahSamachar
