Haridwar News: जिलापूर्ति अधिकारी ने मारे छापे, दुकानों से मिले 10 घरेलू सिंलिंडर

- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर मारे गए छापे- दिनभर नोेडल अधिकारी ने स्टॉक और वितरण का लिया जायजामाई सिटी रिपोर्टरहरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलापूर्ति अधिकारी की टीम ने सोमवार को जिले भर मेें छापे मारे। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे 10 घेरलू सिलिंडर जब्त किए। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है। वहीं, रसोई गैस आपूर्ति के लिए गठित नोडल अधिकारियों की टीम पूरे दिन अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एजेंसियोंं पर पहुंचे। उन्होंने स्टॉक से लेकर वितरण प्रणाली की पूरी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घरेलू सिलिंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न हो इसके लिए जिलापूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापे मारकर कार्रवाई की जाए। जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को जगह-जगह पहुंचकर स्थिति देखी। इसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों ने 15 होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में छापे मारे की। कुल 10 दुकानों में 10 घरेलू सिलिंडर उपयोग में पाए गए। पकड़े गए कारोबारियों में नवोदय नगर बहादराबाद में 05, तहसील भगवानपुर में 05 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक गैस, एलपीजी और सीएनजी के कुल 41 गैस एजेंसियों की नोडल अधिकारियों ने जांच की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 16:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: जिलापूर्ति अधिकारी ने मारे छापे, दुकानों से मिले 10 घरेलू सिंलिंडर #DistrictSupplyOfficerConductsRaids #Seizes10DomesticCylindersFromShops #SubahSamachar