Agra: एसएन मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्यों में मिली लापरवाही, डीएम की सख्ती; एजेंसी को 15 दिन का अल्टीमेटम

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण (फेज-1), मेडिकल ब्लॉक और यूजी/पीजी हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति, श्रमिकों की भारी कमी और निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर और कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों में धरातल पर कार्य की प्रगति न दिखी तो कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं को परखा, जहां सर्जरी, पैथोलॉजी और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं संतोषजनक मिलीं। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल और मेडिकल ब्लॉक का निरीक्षण किया। पता चला कि 800 श्रमिकों की जरूरत के बावजूद 350 श्रमिक ही काम कर रहे हैं, जिसके कारण अब तक केवल 21 से 35 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 13:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: एसएन मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्यों में मिली लापरवाही, डीएम की सख्ती; एजेंसी को 15 दिन का अल्टीमेटम #CityStates #Agra #SnMedicalCollegeAgra #DmManishBansal #SubahSamachar