Fatehabad News: छह माह से नहीं हुई जिला परिषद बैठक, गांवों के विकास कार्य प्रभावित

फतेहाबाद। जिला परिषद की हाउस बैठक हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है। बैठक न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। भीषण गर्मी के इस मौसम में गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। बैठक न होने से जिला परिषद की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए जाने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। सरकार के नियमानुसार ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा और नए प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए हर माह बैठक होना अनिवार्य है पर फतेहाबाद में ऐसे कुछ भी नहीं है। ग्रामीण विकास को लेकर न तो अधिकारी गंभीर नजर आ रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। जिला परिषद की आखिरी बैठक 21 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अप्रैल महीने में अगली बैठक बुलाने की तैयारी थी लेकिन वह योजना कागजों से बाहर नहीं आ सकी। अब मई माह भी बीत चुका है मगर प्रशासनिक अधिकारियों के पास जिला परिषद चेयरपर्सन की तरफ से बैठक आयोजित करने से संबंधित कोई सूचना या एजेंडा नहीं पहुंचा है। इससे गांवों में सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।----------:: सीईओ ने दिया नियमों का हवालामुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने अप्रैल माह में बैठक बुलाने के लिए जिला परिषद की चेयरपर्सन को एक पत्र भेजा था। पत्र में नियमों का हवाला देते हुए भविष्य में भी नियमित बैठकें आयोजित करवाने के लिए कहा गया था परंतु जिला परिषद की कोई बैठक नहीं बुलाई गई। 6 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। ----:: पार्षदों में निराशाबैठक नहीं होने से जिला परिषद सदस्यों में भी निराशा बढ़ रही है। नाम न छापने पर कुछ पार्षदों का कहना है कि ग्रामीण लगातार अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं लेकिन हाउस की बैठक न होने से उन पर चर्चा और समाधान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं अभी लंबित हैं और नए प्रस्तावों को भी मंजूरी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल स्थिति यह है कि जनता परेशान है और जनप्रतिनिधि चाहकर भी अधिकारियों से जवाब नहीं मांग पा रहे हैं। यदि जल्द ही जिला परिषद की बैठक नहीं बुलाई गई, तो ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं।-----------:: जिला परिषद हाउस की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। बैठक में ग्रामीण विकास पर चर्चा होगी। सभी पार्षदों व विभिन्न विभागों को इसकी जल्द ही सूचना दे दी जाएगी। - सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehabad News: छह माह से नहीं हुई जिला परिषद बैठक, गांवों के विकास कार्य प्रभावित #DistrictCouncilMeetingNotHeldForSixMonths #DevelopmentWorkOfVillagesAffected #SubahSamachar