UP: हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, बारातियों ने दुकानदार को पीटा, सड़क पर उठाकर पटका; इलाज के दौरान मौत

UP Crime: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी विनोद राय (55) की मारपीट में घायल होने के छह दिन बाद मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने बताया कि छह दिन पूर्व बहादुरगंज स्थित मां चंडी मैरिज हॉल में मऊ जनपद के कोपा से बारात आई थी। बाराती डीजे बजाते हुए जा रहे थे। इसी दौरान हॉर्न बजाने और रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बारातियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें रामविलास राय, मंगल राय, रामप्रवेश राय और विनोद राय घायल हो गए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 12:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, बारातियों ने दुकानदार को पीटा, सड़क पर उठाकर पटका; इलाज के दौरान मौत #CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar