UP: हापुड़ में होली पर विवाद, सिंभावली के नयाबांस गांव में दो पक्षों में पथराव, चार आरोपी फरार
होली के दिन हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के नयाबांस गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। त्योहार के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ कथित अभद्रता को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, पथराव करने वाले करीब चार आरोपी मौके से भाग गए हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश कर रही है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 23:29 IST
UP: हापुड़ में होली पर विवाद, सिंभावली के नयाबांस गांव में दो पक्षों में पथराव, चार आरोपी फरार #CityStates #Hapur #HapurPolice #SubahSamachar
