Noida News: हाईड पार्क सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर विवाद, जांच की मांग
नोएडा (संवाद)। हाईड पार्क सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। कुछ निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने पिछले वर्ष वर्तमान एओए को कालातीत घोषित किया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा और एसडीएम दादरी के निर्देश पर सुनवाई हुई। आरोप है कि निर्णय के बाद भी एओए को कालातीत मानने की स्थिति बरकरार रही। लोगों के अनुसार, चुनाव के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बाद में डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से उसी एओए को चुनाव कराने की अनुमति दे दी गई। निवासियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 17:19 IST
Noida News: हाईड पार्क सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर विवाद, जांच की मांग #DisputeOverAOAElectionsInHydeParkSociety;ProbeDemanded. #SubahSamachar
