लखीमपुर खीरी: सीओ आवास के सामने दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में सीओ आवास के सामने शुक्रवार देर रात दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना मोहम्मदी में सीओ आवास के सामने की है। देर रात हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तलब किया गया है। विवाद किस कारण हुआ यह अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखीमपुर खीरी: सीओ आवास के सामने दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, वीडियो वायरल #CityStates #LakhimpurKheri #Police #CoResidence #SubahSamachar