Mandi News: बच्चों के विकास पर किया मंथन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत लांगणा के वृत्त स्तर पर सोमवार को 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर संगीता कुमारी ने की। इसमें बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य और सही पोषण को लेकर चर्चा की गई। संगीता कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए मातृ-शिशु और छोटे बच्चों के सही खान-पान सहित उनके समग्र पोषण के बारे में जानकारी दी। सुपरवाइजर दुर्गावती ने 0 से 3 वर्ष के बच्चों के शुरुआती विकास और देखभाल के लिए प्रमुख प्रोत्साहन युक्तियों के बारे में बताया। इसके अलावा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए माताओं को प्ले-बेस्ड गतिविधियों के फायदे भी बताए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 15:48 IST
Mandi News: बच्चों के विकास पर किया मंथन #DiscussionOnTheDevelopmentOfChildren #SubahSamachar
