Una News: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर किया मंथन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा में थ्रो बाल चैरिटेबल हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारियों और खेल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा करना और खिलाड़ियों के चयन व प्रशिक्षण से जुड़े अहम निर्णय लेना रहा।बैठक में ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रो बाल प्रतियोगिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतियोगिता के आयोजन, नियमों, टीम संयोजन और खिलाड़ियों की भागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए हिमाचल की टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा राजस्थान में पांच से सात जून तक होने वाली जूनियर थ्रो बाल नेशनल चैंपियनशिप को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। यशवीर, शाम मुरारी और पूर्ण चंद शर्मा को चयनकर्ता एवं प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे और उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 23:32 IST
Una News: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर किया मंथन #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
