Uttarkashi News: कर्मकांड पर व्रत त्योहारों को शास्त्र सम्मत करने पर चर्चा

भटवाड़ी। सौम्य काशी ब्रह्मण सभा की बैठक में एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, सामाजिक कार्याें, कर्मकांड पर व्रत त्योहारों को शास्त्र सम्मत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही विवाह संस्कारों में मांस और मदिरा को दूर करने की अपील की। वहीं, उन्होंने अभिषेक नौटियाल को ब्लॉक अध्यक्ष और आयुष रतूड़ी को सचिव बनाया गया।बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद और घनानंद नौटियाल की अध्यक्षता में भाष्करेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्राह्मण समुदाय के हितों, सामाजिक सुधारों, एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन, कर्मकांड पर व्रत त्योहार को शास्त्र सम्मत करने पर चर्चा की। इस मौके पर सचिव हरिश्चंद्र राम, राघवानंद नौटियाल, राकेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, महेशानंद रतूड़ी, राजेश उनियाल, प्रभात शास्त्री, पवन नौटियाल, दिपांकर सेमवाल, संतोष रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: कर्मकांड पर व्रत त्योहारों को शास्त्र सम्मत करने पर चर्चा #DiscussionOnMakingRitualsAndFastsAndFestivalsInAccordanceWithScriptures #SubahSamachar